recent posts

पैर की एड़ी का फटना या क्रैक को घरेलू और देसी उपाय

 

यदि सर्दियों की वजह से आपके पैर फटने लग गए हैं तो आप यहां दिये कुछ घरेलू उपचार आजमा सकते  हैं। यह घरेलू उपचार आपके पैर के फटने के स्‍तर पर आधारित हैं। मान लीजिये कि यदि आपकी एडियां हल्‍की सी फटी हुई है, तो ऐसे में आप नींबू, नमक, गिलीस्‍रीन और गुलाबजल मिला कर प्रयोग कर सकती हैं। यदि आपका पैर बहुत ज्‍यादा फटा हुआ है तो आप मोम और सरसों तेल वाले ट्रीटमेंट का प्रयोग कर सकती हैं।

हम सब जानते हैं कि क्रैक हील होने पर दर्द बहुत होता है साथ ही चलने में भी परेशानी होती है। सर्द हवाएं, नमी ना पहुंचना और पैरों की सही देखभाल ना करने की वजह से यह समस्‍या पैदा होती है। यदि आपके पैर अभी से ही फटना शुरु हो गए हैं तो उनकी देखभाल तुरंत करना शुरु कर दें, इसके पहले कि वह भयानक रूप ले लें।


नींबू, नमक, ग्लिसरीन, गुलाबजल मास्‍क

 गरम पानी में सेंधा नमक, नींबू का रस, ग्‍लिसरीन और गुलाबजल डालिये। फिर उस पानी में अपने पैरों को 10-15 मिनट के लिये डुबोइये, फिर प्‍यूमिक स्‍टोन से एडियों को स्‍क्रब कर लीजिये। अब अपने पैरों को सुखा लीजिये, फिर नींबू, ग्‍लिसरीन और गुलाबजल मिला कर एडियों पर लगा लीजिये और मोजे पहन लीजिये। ऐसा 2-3 दिनों तक कीजिये।


नरिया के तेल से पैरों की मसाज 

रूखेपन की वजह से क्रैक  पड़ने पर आप पैरों को ऑयल मसाज दें। तेल जैसे, तिल, नारियलरोज रात में सोने से पहले 3-5 दिनों तक के लिये मसाज कीजिये।




मोम और सरसों तेल

 जब क्रैक बहुत गहरा हो गया हो और कोई इलाज काम ना आ रहा हो तो मोमबत्‍ती की मोम पिघला कर उसमें सरसों का तेल मिला कर गरम कर लें और गरम पानी में पैर भिगोने के बाद इस पेस्‍ट को क्रैक हील पर लगा लें। यह काम रात को सोने से पहले करें और बाद में मोजे पहन लें। ऐसा कम से कम हफ्तेभर करें।


आर्यशा सिलिकॉन एंटी क्रैक दर्द रिलीवर हील प्रोटेक्टर पोषण समाधान पुन: प्रयोज्य मास्क


रूखेपन की वजह से क्रैक  पड़ने पर आप पैरों पर यह मास्क आप दिन या रात कभी भी पहन सकते है इमेज पर क्लिक करके इसे खरीद सकते है इस मास्क से आपको काफी आराम मिलेगा ।


पोस्ट को पढ़ने के लिए धन्यवाद अगर पोस्ट आपको पसंद 

आए तो अपने दोस्तो के साथ जरूर शयर करे 

पैर की एड़ी का फटना या क्रैक को घरेलू और देसी उपाय पैर की एड़ी का फटना या क्रैक को घरेलू और देसी उपाय Reviewed by Technical care on November 11, 2020 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.