1. गर्मी के मौसम में पर्याप्त मात्रा में तरल पदार्थों का सेवन करें, इससे शरीर की नमी के साथ-साथ होंठों की नमी भी बनी रहेंगी.
2. सुबह ब्रश करते समय यदि लगे कि होंठों में ड्राईनेस है, तो लिप ब्रश को हल्के हाथों से होंठों पर लगाएं और बाद में अच्छी तरह लिप बाम लगाएं।
3. रात में सोते समय पैट्रोलियम जैली या कोकोनेट ऑयल अथवा फ्रैश मलाई लगाएं। इससे होंठों रे अंदर ही रहेगी और वे मिलायम रहेंगे।
4. मेकअप करते समय लिप ग्लॉस का प्रयोग म कर यू.वी. रेंज को सोख लेने वाला लिप बाम लगाएं, यह अच्छे ब्रांड का ही खरीदें।
5. होंठ ज्यादा फटते हो तो लिप मॉश्चराइजर और लिप बाम दोनों दिन में 3-4 बार लगाएं।
6. खान-पान में पोषक तत्वों की पर्याप्त मात्रा होनी चाहिए। विटामिन सी, विटामिन ई, हरी पत्तेदार सब्जियों और मौसमी फलों का सेवन हमेशा करें।
7. गर्मी के मौसम में लस्सी का सेवन जितना अधिक करेंगी, होंठों की सेहत के लिए उतना ही अच्छा रहेगा।
8। थोड़ा-सा शहद, चीनी और नींबू का रस मिलाकर फ्रिज में रख लें। फिर जब भी समय मिले होंठों पर लगाएं। धूप में काम करने वाली महिलाओं को इसे जरूर इस्तेमाल करना चाहिए।
Reviewed by Technical care
on
November 14, 2020
Rating:

No comments: